आरआरबी जूनियर इंजीनियर के लिए एडमिट कार्ड रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड अब क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध है। भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जेई सीबीटी-2 परीक्षा 19 सितंबर, 2019 को जोन वाइज विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। वे उम्मीदवार जिहोंने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था। वे अब अपने परीक्षा के प्रवेश पत्र को भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
हाल ही में बोर्ड द्वारा परीक्षा के लिए 9 सितंबर, 2019 को मॉक टेस्ट लिंक भी सक्रिय कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि पहले सीबीटी-2 परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त से 01 सितंबर, 2019 के बीच होना था। लेकिन परीक्षा की तिथि को स्थागित कर दिया गया है। अब परीक्षा 19 सितंबर, 2019 से होंगी।
परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी और प्रश्नों की संख्या 150 होगी। गलत उत्तरों के लिए निगेटिव मार्किंग भी होगी। सीबीटी-2 परीक्षा में लगभग 1,88,616 अभ्यर्थी शामिल होने जा रहे हैं। पहला सीबीटी परीक्षा परिणाम 13 अगस्त, 2019 को घोषित किया गया था। परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र के साथ एक आईडी प्रूफ भी लेकर जाना अनिवार्य है। परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारियां उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र पर अंकित हैं।