उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा राज्य में 25 हजार से अधिक आरक्षी पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी चल रही है। बीते कुछ दिनों पहले यूपीपीआरपीबी द्वारा जारी एक नोटिस में आंशिक रूप से यह सूचना जारी की जा चुकी है। अनुमान है कि यूपी पुलिस विभाग द्वारा जल्द ही करीब 26,210 सिपाही नागरिक पुलिस और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती निकाली जा सकती है। इन पदों पर न्यूनतम 18 वर्ष की आयुसीमा पूरी कर लेने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। हालांकि आयुसीमा की गणना किस तिथि से की जाएगी इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आयी है। इसके लिए उम्मीदवारों को भर्ती के नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा। ऐसे में कैडिंड्टेस भर्ती संबंधी अन्य जरूरी सूचनाओं के लिए यूपीपीआरपीबी पर विजिट करते रहना होगा। वहीं अगर आप कॉन्स्टेबल भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं और इसके लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा A की तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable FREE Ebook-Download Now से जुड़कर इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
अगर आपकी भर्ती पुलिस में एक सिपाही (कांस्टेबल) के तौर पर होती है तो न्यूनतम दस वर्षों तक आपको इसी पद पर अपनी सेवाएं देनी होंगी जिसके बाद आपका प्रमोशन हेड-कांस्टेबलके रूप में कर दिया जाएगा। इसके बाद एक हेड-कांस्टेबल के रूप में कार्य करते हुए आपको कम से कम पाँच साल तक काम करना होगा जिसके बाद एक हेड-कांस्टेबल को ASI यानीअसिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोट कर दिया जाता है जहां रहते हुए उसे कुछ वर्षों तक अपनी सेवाएं देनी होती हैं। कई बार उम्मीदवारों का ASI पद से ही रिटायरमेंट हो जाता है लेकिन यदि रिटायरमेंट नहीं होता है तो अभ्यर्थियों को ASI के बाद SI बनने का मौका भी मिल सकता है। कुछ उम्मीदवारों को उनकी कार्य शैली और क्षमता के आधार पर जल्दी प्रमोशन मिलते हैं। ऐसे में वे इंस्पेक्टर पद तक का सफर तय कर लेते हैं। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि एक कांस्टेबल पद पर सेवा देने वाला सिपाही अपनी काबिलियत और क्षमता के आधार परमहज कुछ ही सालों में पदोन्नति के आधार पर भी DSP की रैंक हासिल कर सकता है। लेकिन इसके लिए कैडिंडेट्स को विभाग सभी नियमों का पालन करना होगा। साथ ही प्रमोशनमिलने के सारे मानदंण्डों को भी पूरा करना पडे़गा।
NDA/NA CUET जैसे प्रवेश परीक्षाओं या सरकारी नौकरी की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा घर बैठे बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं।सफलता द्वारा इस वक्त यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D, SSC CHSL, SSC MTS तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सेस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करकेसरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज हीडाउनलोड कीजिए safalta app और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।