फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Police Admit Card: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड

Mon, 15 Dec 2025 12:31 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Delhi Police Admit Card 2025 OUT: दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल ड्राइवर पद के लिए होने वाली परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिए गए हैं। परीक्षा से जुड़ी सभी अहम जानकारी प्रवेश पत्र में दी गई है।
 
विज्ञापन
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi Police Admit Card 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि (पासवर्ड) के माध्यम से लॉग इन करना होगा।

विज्ञापन


इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 737 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। एसएससी द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर (पुरुष) भर्ती परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर और 17 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। 

चयन प्रक्रिया और फिजिकल मानक

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती की चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जो 10वीं स्तर की होगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) एवं मापतौल परीक्षा (PMT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV), ट्रेड टेस्ट और अंत में मेडिकल परीक्षा से गुजरना होगा। लिखित परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।

फिजिकल टेस्ट पुरुष अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित मानकों के अनुसार होगा, जिसमें 7 मिनट में 1600 मीटर दौड़, 12.5 फीट लंबी कूद और 3.5 फीट ऊंची कूद शामिल है। फिजिकल टेस्ट और ट्रेड टेस्ट केवल क्वालिफाइंग प्रकृति के होंगे, जबकि फाइनल मेरिट सूची लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। शारीरिक मानकों की बात करें तो पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 170 सेमी होनी चाहिए, जबकि सीना 81-85 सेमी होना अनिवार्य है, जिसमें 4 सेमी का फुलाव आवश्यक होगा।
विज्ञापन

Delhi Police Admit Card 2025: कैसे करें डाउनलोड?

  • सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज कर लॉगिन करें।
  • लॉगिन करते ही स्क्रीन पर Delhi Police Constable Driver Admit Card 2025 दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें