फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Workplace Diversity: जहां टकराती हैं राय, वहीं जन्म लेते हैं संगठनात्मक समाधान; बदलती है काम करने की संस्कृति

Mon, 15 Dec 2025 09:59 AM IST
शाहीन परवीन मेगन गेरहार्ड्ट, प्रोफेसर मियामी यूनिवर्सिटी

सार

Organizational Solutions: किसी भी कार्यस्थल पर अलग-अलग सोच और दृष्टिकोण होना सामान्य बात है। यही विविध विचार जब सकारात्मक संवाद में बदलते हैं, तो संगठन की चुनौतियों का समाधान और बेहतर कार्यसंस्कृति का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Workplace Diversity: कार्यस्थल में अलगाव या अकेलापन एक आम समस्या है, जिससे कर्मचारियों का मनोबल प्रभावित हो सकता है। इसका एक असरदार तरीका है पीढ़ियों के बीच की दूरी को पाटना। जब अलग-अलग उम्र के लोग आपस में जुड़ते हैं, जैसे एक-दूसरे को मार्गदर्शन देना या साथ में प्रोजेक्ट पर काम करना, तो इसके कई फायदे होते हैं। सबसे पहले, इससे टीम में विभिन्न दृष्टिकोण सामने आते हैं, जो नए और बेहतर समाधान ढूंढने में मदद करते हैं।

विज्ञापन


साथ ही, सहयोग और आपसी समझ बढ़ती है, जिससे कर्मचारियों को कार्यस्थल पर अकेलापन कम महसूस होता है। इस तरह, पीढ़ियों के बीच सक्रिय जुड़ाव न केवल टीम की रचनात्मकता बढ़ाता है, बल्कि संगठन में अलगाव की समस्या से निपटने में भी मदद करता है।

सीखने का माहौल है बनता

कामकाजी माहौल में युवा और वरिष्ठ कर्मचारियों के साथ काम करने से दोनों को फायदा होता है। युवा कर्मचारी डिजिटल कौशल और नए रुझानों की जानकारी देते हैं, जबकि वरिष्ठ कर्मचारी अनुभव और कॅरिअर मार्गदर्शन साझा करते हैं। इससे टीमवर्क बढ़ता है, सीखने का माहौल बनता है और सभी की क्षमताओं का बेहतर उपयोग होता है।

विज्ञापन

विशेष गतिविधियां शामिल करें

टीम और संगठन में अलग-अलग उम्र के लोगों के बीच जुड़ाव बढ़ाने के लिए विशेष गतिविधियां बहुत उपयोगी होती हैं। टीम-बिल्डिंग, सामुदायिक प्रोजेक्ट्स या सामाजिक कार्यक्रम कर्मचारियों को साथ लाते हैं, जिससे वे एक-दूसरे को बेहतर समझते हैं और सहयोग बढ़ता है। ऐसे आयोजन पेशेवर संबंधों के साथ-साथ टीम में अपनापन और विश्वास भी मजबूत करते हैं, जिससे कार्यस्थल का माहौल सकारात्मक बनता है।

खुला संवाद रखें

काम के माहौल में आत्म-जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। जब कर्मचारी अपने सोच, व्यवहार और नजरिये को समझते हैं, तो वे पूर्वाग्रहों को चुनौती देकर गलतफहमियां कम कर सकते हैं। साझा लक्ष्यों पर ध्यान देने से संवाद और सहयोग बेहतर होता है, सभी एक दिशा में काम करते हैं और टीम में विश्वास व सकारात्मक कार्य संस्कृति विकसित होती है, जो संगठन की सफलता में मदद करती है।

विविधता का विचार

टीम में विविधता शामिल करना बेहद फायदेमंद होता है। जब किसी प्रोजेक्ट टीम में अलग उम्र, पृष्ठभूमि और अनुभव वाले लोग साथ आते हैं, तो वे अपने अनोखे दृष्टिकोण और कौशल साझा करते हैं। इससे रचनात्मकता, नवाचार और बेहतर समाधान विकसित होते हैं। विविध टीमों में सीखने और सहयोग की भावना बढ़ती है, जिससे काम की गुणवत्ता और परियोजना के परिणाम और बेहतर बनते हैं।   
-द कन्वर्सेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें