फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Exam: दिल्ली मेट्रो का बड़ा एलान, यूपीएससी परीक्षा के दिन इन तीन रूटों पर सुबह छह बजे से चलेंगी ट्रेनें

Fri, 23 May 2025 07:43 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC CSE 2025 Prelims Exam: 25 मई को यूपीएससी की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाना है। परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डीएमआरसी ने इस दिन सेवाएं सुबह छह बजे से शुरू करने का निर्णय लिया है।
 
विज्ञापन
UPSC CSE 2025 - फोटो : बाएं- Adobe Stock, दाएं- ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC Exam 2025: यूपीएससी की ओर से सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 का आयोजन 25 मई, 2025 को किया जाएगा। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए डीएमआरसी ने गुरुवार को एलान किया है कि 25 मई को चुनिंदा दिल्ली मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सामान्य से पहले शुरू होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन लाइनों पर समय से पहले शुरू होंगी सेवाएं

डीएमआरसी ने कहा है कि लाइन-7 (पिंक लाइन), लाइन-8 (मैजेंटा लाइन) और लाइन-9 (ग्रे लाइन) पर टर्मिनल स्टेशनों से सेवाएं रविवार को सुबह 7 बजे के सामान्य समय के बजाय सुबह 6 बजे शुरू होंगी।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने कहा कि सुबह जल्दी परिचालन से उम्मीदवारों को समय पर अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। 

पिंक लाइन पर मजलिस पार्क, मजलिस पार्क-शिव विहार, शिव विहार और माजपुर-बाबरपुर से सुबह 6 बजे अपने संबंधित टर्मिनल स्टेशनों की ओर सेवाएं शुरू होंगी।

इसी तरह, मैजेंटा लाइन पर ट्रेनें जनकपुरी पश्चिम और बॉटनिकल गार्डन से सुबह 6 बजे शुरू होंगी। हालांकि, कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से सेवाएं थोड़ी पहले सुबह 5:50 बजे शुरू होंगी।

ग्रे लाइन पर, ढांसा बस स्टैंड और द्वारका टर्मिनल दोनों से सेवाएं सुबह 6 बजे शुरू होंगी। डीएमआरसी ने कहा कि अन्य सभी मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सामान्य रविवार के शेड्यूल के अनुसार संचालित होंगी।

डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने एक बयान में कहा, "यह व्यवस्था यूपीएससी द्वारा इस रविवार को आयोजित सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए की जा रही है।" 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें