चयन प्रक्रिया
चयन के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, और यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी। प्रश्न पत्र में गणितीय अभिक्षमता, सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्क, अंग्रेजी भाषा, सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। सफल उम्मीदवारों को आगे दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 944 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 472 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।
आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आप SCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब "Recruitment" अनुभाग में "Assistant Recruitment 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- निर्देशों का पालन करते हुए आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन सबमिट कर दें।