कुल पद और शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती अभियान के माध्यम से राज्य भर में कुल 10285 होम गार्ड के पद भरे जाने हैं। अधिसूचना में उल्लिखित अतिरिक्त पात्रता के साथ 12वीं पास (सीनियर सेकेंडरी) सहित कुछ शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास (सीनियर सेकेंडरी) (भूतपूर्व सैनिकों/पूर्व-सीएपीएफ कर्मियों के लिए- 10वीं पास) होना चाहिए।
दिल्ली होम गार्ड भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवारों की आयु 20-45 वर्ष होनी चाहिए (अर्थात् 02-01-1979 से पहले और 01-01-2004 के बाद का जन्म नहीं होना चाहिए)/(पूर्व सैनिकों/पूर्व-सीएपीएफ कर्मियों के लिए 54 वर्ष तक)। आयु सीमा में छूट का विवरण अधिसूचना में देखें।
शारीरिक पात्रता
आवेदन करने के लिए पुरुष उम्मीदवारो की न्यूनतम उंचाई 165 सेमी और महिलाओं की 152 सेमी होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100/- + सुविधा शुल्क रुपये का भुगतान करना होगा। एक बार भुगतान किया गया आवेदन शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।