Delhi High Court Judicial Service Recruitment 2023: दिल्ली उच्च न्यायालय ने राजधानी की विभिन्न अदालतों में न्यायाधीशों की भर्ती के लिए दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा (DJSE 2023) के लिए एक अधिसूचना जारी की है। दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया मंगलवार 07 नवंबर 2023 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 22 नवंबर 2023 शाम साढ़े पांच बजे तक है।
दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायिक सेवा भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए। दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 भर्ती नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
दिल्ली उच्च न्यायालय में दिल्ली न्यायिक सेवा भर्ती के तहत कुल 53 रिक्तियों को भरा जाना है। कैटेगरीवाइज विवरण यहां देख सकते हैं।
सामान्य 34 पद
एससी 05 पद
एसटी 14 पद
दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायिक सेवा पदों पर भर्ती हो रही है। इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 1500 रुपये
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 400 रुपये है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से ही किया जा सकता है।
दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा के तहत उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।
प्रारंभिक लिखित परीक्षा
मुख्य लिखित परीक्षा
इंटरव्यू
दस्तावेज़ सत्यापन
मेडिकल जांच
दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की भर्ती के लिए दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को 77840 रुपये से 136520 रुपये का वेतन हर महीने दिया जाएगा।