दिल्ली उच्च न्यायालय की इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 06 मार्च 2023 से शुरू हो चुकी है। इसके लिए उम्मीदवारों के पास 31 मार्च 2023 तक का मौका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और दिल्ली उच्च न्यायालय भर्ती 2023 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
दिल्ली उच्च न्यायालय की इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 127 पद भरे जाएंगे। दिल्ली हाईकोर्ट के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कई चरणों की परीक्षा के बाद होगा। इसमें टाइपिंग टेस्ट, शॉर्टहैंड टेस्ट, लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल होगा।
दिल्ली उच्च न्यायालय भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा एक जनवरी 2023 को 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों को प्रत्येक श्रेणी की आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
दिल्ली उच्च न्यायालय भर्ती 2023 के तहत सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी के लिए आवेदन फीस 800 रुपये है।