फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए लॉन्च करेगी जॉब पोर्टल

Sun, 26 Jul 2020 08:26 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Delhi Government : दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से रोजगार खो चुके लोगों को नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने के लिए जल्द ही एक जॉब पोर्टल शुरू करेगी। यह घोषणा दिल्ली के श्रम मंत्री गोपाल राय ने की।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि यह पोर्टल नौकरी तलाशने वालों और कर्मचारी तलाशने वाली कंपनियों के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की वजह से बहुत से लोग दिल्ली को छोड़ कर चले गए हैं। वहीं बहुत से लोगों की इस दौरान नौकरी चली गई है। ऐसे में दिल्ली सरकार नौकरी के नए अवसर तलाशने के लिए कार्यक्रम चलाएगी।

श्रम मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आज बहुत से लोगों को नौकरी पाने में मुश्किलों का सामना कर रहा है। ऐसे में एक कॉमन जॉब पोर्टल होने से नौकरी की तलाश करने वाले अपनी योग्यता और अनुभव के बारे में जानकारी देकर नौकरी पा सकेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने कुछ हफ्तों पहले जॉब पोर्टल शुरू किया था। महा जॉब पोर्टल को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा 06 जुलाई को लॉन्च किया गया था। महा जॉब्स पोर्टल में केमिकल, लॉजिस्टिक, इंजीनियरिंग सहित 17 क्षेत्रों का चयन किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढे़ें :  RBI: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका, 03 अगस्त से करें आवेदन   

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें