Assam DDE Recruitment 2024: प्रारंभिक शिक्षा निदेशक, असम की ओर से डीडीई शिक्षक के 35,133 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे थे। पंजीकरण प्रक्रिया अभी चल रही है, लेकिन बहुत जल्द समाप्त होने वाली है। असम डीडीई शिक्षक भर्ती के लिए पंजीकरण विंडो आज बंद होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार डीडीई, असम की आधिकारिक वेबसाइट dee.assam.gov.in. के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने का लिंक आधी रात को निष्क्रिय कर दिया जाएगा।