फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET 2022: जुलाई की शुरुआत में होनी है परीक्षा, जानें पहली बार आयोजित हो रही CUET में कैसे अच्छे मार्क्स ला सकते हैं छात्र

सार

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 मई 2022 तक चलेगी। इसी साल से आयोजित की जा रही CUET के जरिये छात्रों को देश के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
सीयूईटी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2022 के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 6 अप्रैल 2022 से कर दी है और छात्र इसमें हिस्सा लेने के लिए 6 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसी साल से आयोजित की जा रही CUET के जरिये छात्रों को देश के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा। केंद्रीय विश्वविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए छात्रों का CUET में शामिल होना अनिवार्य कर दिया गया है और जो छात्र इसमें हिस्सा नहीं लेंगे, उनका JNU, DU, BHU, AMU जैसे टॉप केंद्रीय विश्वविद्यालयों में पढ़ने का सपना अधूरा रह सकता है। अगर आप भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं तो आपको CUET में शामिल होना होगा और उसमें अच्छे अंक भी लाने होंगे। ये देश के नामी-गिरामी विश्विद्यालयों में दाखिला पाने का शानदार मौका है। ऐसे में आप घर बैठे इस एंट्रेस टेस्ट की कंप्लीट तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता CUET के लिए कई विषयों के बैच चला रहा है जहां छात्रों को इस एंट्रेस टेस्ट के लिए पूरी तरह से तैयार किया जाता है। आप CUET FREE Foundation Course- Join Now पर क्लिक कर इन बैच से जुड़ सकते हैं और घर बैठे तैयारी कर किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें  
CUET सिलेबस 
CUET एलिजिबिलिटी 
CUET एप्लीकेशन फॉर्म 
CUET कॉलेज
 

कब होगी परीक्षा :

CUET 2022 के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इसका आयोजन जुलाई के पहले और दूसरे सप्ताह में किया जा सकता है। इस हिसाब से देखा जाए तो इस परीक्षा के आयोजन में अभी तकरीबन 80 से 85 दिनों का समय बचा है। इन बचे हुए दिनों में बेहतर तरीके से की गई तैयारी छात्रों को इस परीक्षा में सफल बना सकती है और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में पढ़ने का उनका सपना पूरा कर सकती है। छात्रों को इन बचे हुए दिनों में इस परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए कुछ टिप्स आगे दिए गए हैं :
1. समय का बेहतर प्रबंधन है जरूरी : 
इस परीक्षा में सफल होने के लिए यह जरूरी है कि आप अपने समय का सही ढंग से उपयोग करें। आप अपनी क्षमताओं और सभी विषयों में अपनी पकड़ को देखते हुए एक रूटीन बनाये और उसके हिसाब से तैयारी करें।

विज्ञापन

2. टारगेट सेट करें :
आपने जिन विषयों में एडमिशन के लिए फॉर्म भरा है, उसका सिलेबस आप आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। पूरा सिलेबस देखने के बाद आप टॉपिक वाइज इनकी तैयारी के लिए समय निर्धारित कर दें और तय समय के भीतर उनकी पढ़ाई करने की कोशिश करें।
3. नोट्स बनाएं और रिवीजन करें :
परीक्षा में सफल होने के लिए आपने जिन चीजों की पढ़ाई की है उनका रिवीजन करना भी अत्यंत आवश्यक है। आप जो भी पढ़ाई करते हैं उनके नोट्स बनाइये। तैयारी के अंतिम दिनों में ये नोट्स रिवीजन करने में आपकी काफी सहायता करेंगे।
4. खुद को हमेशा फोकस और मोटिवेटेड रखें :
परीक्षा के लिए तैयारी करते समय आपको अपने दिमाग को भटकने नहीं देना चाहिए। इसलिए एक रूटीन बनाकर बेहद फोकस के साथ पढाई करें। ज्यादा देर तक पढ़ाई करने पर बीच बीच मे ब्रेक जरूर लें। इससे आप पढ़ाई करने में ज्यादा ध्यान दे पाएंगे।
5. मॉक टेस्ट्स से करें अभ्यास :
यह परीक्षा पहली बार आयोजित हो रही है, इसलिए इसके पैटर्न को जानने के लिए आप मॉक टेस्ट्स से नियमित अभ्यास जरूर करें। ऐसा करने से आपको इस परीक्षा में आने वाले प्रश्नों के पैटर्न के बारे में पता चलेगा तथा आप प्रश्नों को कम समय मे हल कर सकेंगे। 

ये है CUET परीक्षा की मार्किंग स्कीम

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें