फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Constable Recruitment 2022 : क्या जून में कराई जाएगी यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती, जानिए क्या है पूरी सच्चाई

सार

उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के रिक्त पदों पर भर्ती निकलने का इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 26,382 रिक्तियों को भरा जाना है।
विज्ञापन
up police - फोटो : @ghaziabadpolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सरकारी नौकरी पाने की ख्वाहिश रखने वाले प्रतियोगी उम्मीदवारों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। यूपी के पुलिस विभाग में करीब 25 हजार से अधिक खाली पड़े आरक्षी पदों पर भर्ती कराए जाने की तैयारियां चल रही हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये राज्य में कॉन्स्टेबल के 26,210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती की जानी है। यूपीपीआरपीबी ने इस परीक्षा के आयोजन के लिए इच्छुक कंपनियों से टेंडर मांगे हैं और यह उम्मीद जताई जा रही है कि परीक्षा एजेंसी का चयन जल्द ही किया जा सकता है। जैसे ही किसी संस्था का चयन हो जाता है वैसे ही विभाग द्वारा इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन की शुरुआत की जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में अभ्यर्थियों को भर्ती संबंधी सूचनाओं के लिए UPPBPB कीआधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी होगी। वहीं, अगर आप कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable FREE EBooks- Download Now से जुड़कर इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।   

क्या जून में होगी सिपाही भर्ती 

यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती को लेकर कई तरह की जानकारियां सामने आ रही हैं। हाल ही एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस भर्ती का विज्ञापन में जून में आएगा। जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी जाएगी। हालांकि, पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से ऐसी कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है। ऐसे में अभ्यर्थी समय-समय पर भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर विज़िट करते रहें। इसके साथ ही इच्छुक एवं पात्र कैंडिडेट्स को चाहिए कि वे इस भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें। इसके लिए उम्मीदवार सफलता डॉट कॉम पर चलाए जा रहे स्पेशल यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल बैच की मदद भी ले सकते हैं। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें  
UP Constable सिलेबस 
UP Constable सैलरी 
UP Constable एलिजिबिलिटी 

कॉन्स्टेबल भर्ती में हर 1 सीट के लिए होंगे 76 दावेदार

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें