फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE CTET 2022: सीबीएसई ने जारी की सीटीईटी की अधिसूचना, 20 भाषाओं में होगी सीटेट परीक्षा

Fri, 15 Jul 2022 06:45 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE CTET 2022: सीबीएसई की ओर से 16वीं केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटेट  (CTET) सीबीटी यानी कंप्यूटर आधारित टेस्ट के रूप में आयोजित की जाएगी। सीबीएसई की ओर से सीटेट परीक्षा 2022 का आयोजन 20 भाषाओं में किया जाएगा।
विज्ञापन
CBSE CTET 2022 - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE CTET 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से सीटेट यानी सीटीईटी (CTET) की प्रारंभिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। सीबीएसई की ओर से 16वीं केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटेट  (CTET) सीबीटी यानी कंप्यूटर आधारित टेस्ट के रूप में आयोजित की जाएगी। सीबीएसई की ओर से सीटेट परीक्षा 2022 का आयोजन 20 भाषाओं में किया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

दिसंबर में आयोजित की जाएगी 16वीं सीटेट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 16वीं सीटेट परीक्षा दिसंबर 2022 में आयोजित की जाएगी। सीटेट परीक्ष की तारीखों को लेकर सीबीएसई की ओर से आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर बाद में विस्तृत अधिसूचना जारी की जाएगी। उस अधिसूचना में परीक्षा, पाठ्यक्रम, भाषा, योग्यता का विवरण, पात्रता मानदंड, परीक्षा शुल्क, परीक्षा शहर और महत्वपूर्ण तिथियां आदि जानकारियां उपलब्ध होंगी।

ऑनलाइन आवेदन विंडो 20 जुलाई से शुरू होने के आसार

सूत्रों के दावे के अनुसार दिसंबर सत्र के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसंबर 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो 20 जुलाई, 2022 से शुरू होने के आसार हैं। जबकि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त, 2022 तक खुली रहेगी। सीटेट 2022 परीक्षा 15 नवंबर से 16 दिसंबर, 2022 तक आयोजित होने की उम्मीद है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 की तैयारी करने वाले उम्मीदवार को खुद को तैयार करना चाहिए और सीटेट परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। 
 
विज्ञापन

एक और दोनों पेपर के लिए अलग-अलग शुल्क होगा लागू

सामान्य और ओबीसी श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 1,000/- रुपये और दोनों पेपर के लिए 1,200/-  रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के रूप में एक पेपर के लिए 500/- रुपये जमा करने होंगे और दोनों पेपर के लिए आवेदन कर रहे हैं तो 600/- रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अब, सीटेट 2022 प्रांरभिक अधिसूचना जारी होने के साथ ही यह उम्मीद की जा सकती है कि आवेदन प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू होगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें