CSPHCL Answer Key: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (सीएसपीएचसीएल) जल्द ही जूनियर इंजीनियर (जेई) और डेटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) भर्ती के लिए आयोजित की गई भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी को जल्द ही जारी कर सकता है। इस उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वह आधिकारिक वेबसाइट cspdcl.co.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने पंजीयन क्रमांक और पासवर्ड का प्रयोग करना पड़ेगा।
CSPHCL Answer Key: इसी महीने हुई थी परीक्षा
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर (जेई) और डेटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 5 जनवरी से 14 जनवरी, 2022 तक किया था। इस भर्ती के माध्यम से डीईओ के 400 पदों पर और जेई के 307 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी।
CSPHCL Answer Key: आपत्ति दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा
CSPHCL की ओर से जारी की जाने वाली उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी जाएगी। उम्मीदवारों को तय समय में आधिकारिक वेबसाइट पर आपत्ति दर्ज करानी होगी। दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद CSPHCL की ओर से एक अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा नहीं मिलेगी और इसी उत्तर कुंजी पर परिणाम भी आधारित होंगे।
CSPHCL Answer Key: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे उत्तर कुंजी?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकेंगे।
1. सबसे पहले उम्मीदवार CSPHCL की आधिकारिक वेबसाइट cspdcl.co.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे CSPHCL जेई/डीईओ भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के लॉगिन करें।
5. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश प्रदर्शित हो जाएगा।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
7. जरूरत पड़ने पर आपत्ति को दर्ज कराएं।