फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSIR CASE 2023: सीएसआईआर एसओ, एएसओ भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी; जानें पेपर 1 का पाठ्यक्रम

Sat, 27 Jan 2024 09:51 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

CSIR CASE 2023: वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद ने अनुभाग अधिकारी (एसओ) और सहायक अनुभाग अधिकारी (एएसओ) चरण 1 परीक्षा के लिए के एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
विज्ञापन
CSIR CASE 2023 Admit Card - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CSIR CASE 2023 Admit Card: वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) ने 5 फरवरी से शुरू होने वाली अनुभाग अधिकारी (एसओ) और सहायक अनुभाग अधिकारी (एएसओ) चरण 1 परीक्षा के लिए के एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट csir.res.in से अपना हॉल टिकट (एडमिट कार्ड) डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक अधिसूचना मे कहा गया है, "उम्मीदवारों को स्टेज I, स्टेज- II परीक्षण और साक्षात्कार के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए सीएसआईआर की वेबसाइट पर जाना होगा। कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए सूचना एसएमएस/इमेल के जरिए भी भेजी जाएगी।"

5 फरवरी से होगी परीक्षा

CSIR CASE 2023 का आयोजन 5 से 20 फरवरी तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से परिषद में 444 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

पाठ्यक्रम

CSIR CASE स्टेज 1 पेपर 1 में 'सामान्य जागरूकता और अंग्रेजी भाषा और समझ' का परीक्षण किया जाएगा। पेपर 150 अंकों का होगा और उम्मीदवारों को प्रश्न हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।
विज्ञापन

मॉक टेस्ट के लिए किया जाएगा सूचित

उम्मीदवारों को अपने पंजीकृत ईमेल आईडी और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करने होंगे। सीएसआईआर केस 2023 मॉक टेस्ट लिंक पंजीकृत ईमेल आईडी के माध्यम से उम्मीदवारों को सूचित किया जाएगा।

परिषद ने उन अभ्यर्थियों को, जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन पत्र में स्क्राइब का विकल्प चुना है, प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का प्रयास करने से पहले निर्धारित प्रारूप में प्रासंगिक दस्तावेज अपलोड करने का निर्देश दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें