केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (सीएसबीसी) ने फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर की भर्ती (विज्ञापन संख्या 03/2020, 04/2020) के तहत होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा को टाल दिया है। इसके लिए एक अधिसूचना भी जारी की गई है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले थे, वह सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर इसे देख सकते हैं।
कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण फैसला
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सीएसबीसी ने फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर की शारीरिक दक्षता परीक्षण 10 जनवरी 2022 से लेकर 12 जनवरी 2022 तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए इस परीक्षा को टाल दिया गया है। नई तारीखें जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। उम्मीदवार इस पर नजर बना कर रखें।
यह भी पढ़ें- Teacher Recruitment 2022: इस राज्य में शिक्षक के 200 से अधिक पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
नए प्रवेश पत्र जारी नहीं होंगे
उम्मीदवार परीक्षा के प्रवेश पत्र को अपने पास संभाल कर रखें रहें। बोर्ड द्वारा नए प्रवेश पत्र नहीं जारी किए जाएंगे। नई तारीखें एलान होने के बाद उम्मीदवार इसी प्रवेश पत्र को लेकर केंद्र पर पहुंचें। सीएसबीसी फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर की भर्ती के माध्यम से कुल 720 पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें 484 पद फॉरेस्ट गार्ड के लिए हैं और 236 पद फॉरेस्टर के लिए।
तय समय पर होगी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
UPSC Mains Exam 2021: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने बुधवार को यह साफ कर दिया है कि सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 अपने तय शेड्यूल के हिसाब से आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा शुक्रवार 7 जनवरी 2022 से आयोजित की जानी हैं। दरअसल, देशभर में कोरोना संक्रमण के मामलों में जारी बढ़ोतरी को देखते हुए परीक्षार्थी परीक्षाओं को टालने की मांग कर रहे थे
यह भी पढ़ें- PSSSB Clerk Answer Key: पीएसएसएसबी ने क्लर्क भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की, ऐसे डाउनलोड करें