फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSBC Bihar: बिहार में 12वीं पास के लिए 4128 पदों पर भर्ती का नोटिस जारी, अक्तूबर में शुरू होगा पंजीकरण

Fri, 26 Sep 2025 07:10 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CSBC Bihar Recruitment 2025: बिहार में 4128 पदों पर एक नई भर्ती का नोटिस जारी किया गया है। यह रिक्तियां मद्य निषेध सिपाही, चलंत सिपाही और कक्षपाल के पदों के लिए हैं। पंजीकरण प्रक्रिया अक्तूबर में शुरू होने वाली है।
 
विज्ञापन
CSBC Bihar Probation Constable - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CSBC Bihar Recruitment 2025: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार की ओर से एक शानदार भर्ती का नोटिस जारी किया गया है। शुक्रवार को पर्षद ने 4128 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह रिक्तियां मद्य निषेध सिपाही, चलंत सिपाही और कक्षपाल के पदों के लिए हैं। आधिकारिक अधिसूचना केंद्रीय चयन पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

CSBC Bihar Vacancy 2025: कुल 4128 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, गृह विभाग और परिवहन विभाग में कुल 4128 पदों को भरा जाएगा। इसमें मद्य निषेध सिपाही, चलंत सिपाही और कक्षपाल की रिक्तियां शामिल हैं।
 
पद का नाम रिक्तियों की संख्या
मद्य निषेध सिपाही 1603
चलंत दस्ता सिपाही 2417
कक्षपाल 108
कुल 4128
 
 
यह रिक्तियां मद्य निषेध सिपाही के 1603, कक्षपाल के 2417 और चलंत सिपाही के 108 पदों के लिए हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन छह अक्तूबर से शुरू होंगे। पांच नवंबर तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

इन रिक्तियों में अनारक्षित के 1663, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 394, अनुसूचित जाति के 782, अनुसूचित जनजाति के 58, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 650, पिछड़ा वर्ग के 497 और पिछड़े वर्गों की महिलाओं के 84 पद शामिल हैं। 
 

CSBC Probation Constable Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन

मद्य निषेध सिपाही, चलंत दस्ता सिपाही और कक्षपाल पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 12वीं पास या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

आयुसीमा: मद्य निषेध सिपाही और चलंत दस्ता सिपाही के लिए आयुसीमा 18 से 23 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, कक्षपाल पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 23 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयुसीमा में छूट दी गई है। 

100 रुपये आवेदन शुल्क

सभी अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 100 रुपये देने होंगे। परीक्षा पाठ्यक्रम केंद्रीय चयन पर्षद की वेबसाइट अभ्यर्थी केंद्रीय चयन पर्षद की वेबसाइट (https://csbc.bihar.gov.in/) पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों से संबंधित तैयारियां अभी से प्रारम्भ कर दें और लिखित परीक्षा या शारीरिक दक्षता परीक्षा आदि की तिथियों के प्रकाशन की प्रतीक्षा न करें।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

योग्य उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी, जिसे उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण के लिए उपस्थित होना होगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।
  1. लिखित परीक्षा
  2. शारीरिक परीक्षण
  3. दस्तावेज सत्यापन
  4. मेरिट सूची
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें