CSBC Bihar Police Constable Result: केन्द्रीय चयन पर्षद ने आज (26 सितंबर) बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। इस सरकारी परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर कांस्टेबल पद के लिए हुई लिखित परीक्षा के नतीजे देख सकते हैं। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण- शारीरिक परीक्षण में शामिल होना होगा।
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए कुल 99,690 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कुल 17,06,628 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 16,73,586 उम्मीदवार परीक्षा के लिए योग्य पाए गए। कुल 13,30,121 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। परिणाम पीडीएफ के मुताबिक, कुल 99,190 उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य घोषित किया गया है।