फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSBC Bihar Police Fireman Recruitment 2021- बिहार में हो रही है फायरमैन के 2380 पदों पर भर्ती, अभी करें आवेदन

विज्ञापन
Bihar Fireman Recruitment 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

Bihar Police Fireman Recruitment 2021- केंद्रीय चयन परिषद (कांस्टेबल) बिहार (CSBC) के द्वारा अग्निशमन विभाग में फायरमैन के 2380 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी से शुरू हो चुकी है। आप 25 मार्च 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Police Fireman के पदों का विवरण

बिहार पुलिस फायरमैन के 2380 पदों पर भर्ती की जा रही है, जिसमें से 1487 पद पुरुषों के लिए व 893 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा पदों का वितरण विभिन्न वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए इस प्रकार है।

वर्ग कुल पद  पुरुष  महिला
सामान्य वर्ग                            957                      624              333               
ईडब्ल्यूएस 238 167 71
अनुसूचित जाति 378 237 141
अनुसूचित जनजाति 23 23 00
अत्यंत पिछड़ा वर्ग 419 257 162
पिछड़ा वर्ग 268 179 89
पिछड़ा वर्ग महिला 97 00 97
योग 2380 1487 893
 

Bihar Police Fireman के लिए आवश्यक योग्यता

बिहार पुलिस फायरमैन के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उनकी आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। बता दें कि उम्र की गणना 1 अगस्त 2020 तक की जाएगी। साथ ही विभिन्न वर्ग के छात्रों को आरक्षण नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन

 

तो वहीं शारीरिक योग्यता भी महिला व पुरुष अभ्यर्थियों के लिए भिन्न-भिन्न है। पुरुष अभ्यर्थियों की लम्बाई 165 से.मी. व महिला अभ्यर्थियों की लम्बाई 155 से.मी. होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त अन्य शारीरिक योग्यताओं के लिए बिहार पुलिस फायरमैन की अधिसूचना देखें।
 

Bihar Police Fireman के लिए ऐसे करें आवेदन

ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को केंद्रीय चयन परिषद (कांस्टेबल) बिहार की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाना होगा। जिसके बाद वो Bihar Fire Services टैब के अंतर्गत जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

ये है Bihar Police Fireman की चयन प्रक्रिया

बिहार पुलिस फायरमैन की चयन प्रक्रिया दो चरणों में विभाजित है-लिखित परीक्षा व शारीरिक दक्षता परीक्षा। बता दें कि लिखित परीक्षा सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर की होगी तो वहीं चयन की मेरिट शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर बनेगी। लिखित परीक्षा में 30% से कम अंक लाने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए असफल घोषित कर दिया जाएगा। यह 100 अंको की परीक्षा होगी जिसका स्तर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के 10वीं कक्षा के समकक्ष होगा।


Bihar Police Fireman की लिखित परीक्षा के लिए करें खुद को तैयार

बिहार पुलिस फायरमैन की पक्की तैयारी के लिए Safalta.com लेकर आया है एक बेहद ही खास कोर्स। इसमें आपको 15 से ज्यादा मॉक टेस्ट व 20 से ज्यादा प्रैक्टिस सेट भी प्रदान किए जाएंगे। तो फिर देर किस बात की आज ही लें इस कोर्स में एडमिशन और करें खुद को Bihar Police Fireman के लिए तैयार। इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए विजिट करें-http://bit.ly/fireman-mocktest अथवा अभी भरें ये फॉर्म- http://bit.ly/form-biharfireman

विज्ञापन

 

इसके अलावा विभिन्न सरकारी नौकरियों की तैयारी व इनसे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए डाउनलोड करें ‘Safalta’ ऐप को।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें