फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI: भारतीय रिजर्व बैंक में निकली हैं असिस्टेंट मैनेजर की नौकरियां, जल्द करें आवेदन 

Sat, 27 Feb 2021 02:41 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
RBI - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

RBI Assistant Manager Recruitment 2021: भारतीय रिजर्व बैंक में असिस्टेंट मैनेजर की नौकरियां निकली हैं। आरबीआई ने ग्रेड बी लीगल ऑफिसर, मैनेजर (टेक - सिविल), सहायक प्रबंधक (राजभाषा), सहायक प्रबंधक (प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा) की भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इन नौकरियों के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Indian Army TGC Recruitment 2021: सेना में परमानेंट कमीशन पाने का मौका, टीजीसी भर्ती में करें


10 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
अभ्यर्थी इन विभिन्न पदों की नौकरियों के लिए 10 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  इस भर्ती योजना के जरिए 29 रिक्तियों को भरा जाना है। जिनमें से 12 रिक्तियां असिस्टेंट मैनेजर (राजभाषा) की निकली हैं। ये ग्रेड ए की रिक्तियां हैं। ग्रेड बी की लीगल ऑफिसर पदों के लिए 11 रिक्तियां निकली हैं। इसी तरह से पांच नौकरियां असिस्टेंट मैनेजर (प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा) और एक नौकरी मैनेजर (टेक-सिविल) की निकली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-SSC Delhi Police SI Result : दिल्ली पुलिस एसआई भर्ती रिजल्ट जारी, अब होगी शारीरिक परीक्षा


इन नौकरियों के लिए बैंक 10 अप्रैल को परीक्षा कराएगा। भारतीय रिजर्व बैंक की रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन और परीक्षा एवं इंटरव्यू के जरिए होगा। ऑनलाइन टेस्ट पास करने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट बनेगी जिसके बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म के रूप में 600 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, एससी एवं एसटी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क 100 रुपये देना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें