16 जुलाई को होगी परीक्षा
भर्ती परीक्षा 16 जुलाई को आयोजित होने वाली है। एग्जाम सिटी व डेट चेक करने का लिंक वेबसाइट पर आ गया है। यह लिंक आज रात 12 बजे से एक्टिव हो जाएगा। परीक्षार्थी अपने रजिस्ट्रेशन नम्बर अथवा आवेदन के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर तथा जन्मतिथि डालकर परीक्षा की तिथि एवं परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
परीक्षा का आयोजन 16 जुलाई से तीन अगस्त तक छह चरणों में किया जाएगा। 16 जुलाई के बाद 20 जुलाई, 23 जुलाई, 27 जुलाई, 30 जुलाई और तीन अगस्त 2025 को लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। राज्य के सभी 38 जिला मुख्यालयों पर 627 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। हर चरण में करीब ढाई से तीन लाख परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा सिर्फ एक पाली में दोपहर 12 से दो बजे तक ली जायेगी। प्रवेश सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक होगा।