श्रेणीवार रिक्तियों की संख्या में इजाफा
इनमें 6 रिक्तियां अनारक्षित श्रेणी में, 1 ईडब्ल्यूएस, 3 रिक्तियां एससी, 3 रिक्तियां ओबीसी और 1 रिक्ति बीसी वर्ग की है। इस प्रकार कुल 14 रिक्तियां बढ़ाई गई हैं, जिनमें से 4 रिक्तियां महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
पूर्व में आयोग ने नोटिस जारी कर सूचित किया था कि पुलिस उपाधीक्षक की 14 पदों पर नियुक्ति हेतु अधियाचन प्राप्त हुआ है। अब इन रिक्तियों को भी वर्तमान भर्ती में शामिल कर लिया गया है। इस प्रकार अब रिक्तियों की संख्या बढ़कर 1,264 हो गई है।
नोटिस में लिखा था, "दिनांक 16.06.2025 को गृह विभाग (आरक्षी शाखा), बिहार, पटना से पुलिस उपाधीक्षक के 14 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु अधियाचन प्राप्त हुआ है। अतः उक्त पदों को सम्मिलित करते हुए अब एकीकृत 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के अंतर्गत कुल पदों की संख्या 1,264 हो गई है।"