इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) विशेषज्ञ अधिकारियों प्रारंभिक परीक्षा 31 दिसंबर, 2022 को आयोजित की गई थी और परिणाम 17 जनवरी, 2023 को घोषित किया गया था। स्कोर कार्ड डाउनलोड करने का अंतिम दिन 29 जनवरी, 2023 है। प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार जनवरी में होने वाली इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन विशेषज्ञ अधिकारियों की भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।
संस्थान ने साक्षात्कार के लिए अंतरिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की पंजीकरण संख्या-वार सूची भी जारी की है। आईबीपीएस की ओर से विशेषज्ञ अधिकारियों की भर्ती के लिए शॉर्ट लिस्ट क्वालिफाई उम्मीदवारों के साक्षात्कार फरवरी में होंगे। अधिसूचना में कहा गया है, साक्षात्कार के समय विज्ञापन या कॉल लेटर में निर्धारित सभी दस्तावेज बिना किसी अपवाद के प्रस्तुत किए जाने चाहिए।
IBPS SO Score Card 2022 डाउनलोड करने की प्रक्रिया
-
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
-
CRP-SPL-XII के लिए व्यू स्कोर लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना पंजीकरण नंबर / रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट करें।
-
आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।