सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल मंत्रीस्तरीय पदों के लिए ऑनलाइन सीबीटी परीक्षा 22 से 28 फरवरी 2023 के बीच आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल परीक्षा 2023 के लिए आवेदन किया है, उन्हें अपने सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड 2023 पर परीक्षा की तारीख और पूर्ण विवरणों की जांच करनी चाहिए।
बता दें कि इन पदों के लिए 04 जनवरी, 2023 से 31 जनवरी 2023 तक सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर आवेदन की प्रक्रिया चली थी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1458 पदों को भरना है, जिनमें से 143 रिक्तियां एएसआई (स्टेनो) के पद के लिए और 1315 हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) पदों के लिए हैं।