फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CPCB Recruitment 2025: सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में नौकरी का मौका! 69 पदों पर निकली भर्ती, जानें वेतनमान

Mon, 14 Apr 2025 03:22 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CPCB Recruitment 2025: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नौकरी पाने का शानदार मौका है। सीपीसीबी ने ग्रुप ए, बी और सी पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी अंतिम तिथि 28 अप्रैल 2025 से पहले आवेदन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
Job - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Central Pollution Control Board Recruitment 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह मौका आपके लिए सुनहरा है। भारत सरकार के केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने ग्रुप A, B और C श्रेणियों के तहत कई पदों पर भर्तियों की घोषणा की है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि 28 अप्रैल 2025 से पहले आधिकारिक वेबसाइट  cpcb.nic.in आवेदन कर सकते है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होंगे।

Central Pollution Control Board Bharti 2025: रिक्त पदों का विवरण 

इस भर्ती के जरिएसाइंटिस्ट, सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, असिस्टेंट, फील्ड असिस्टेंट से लेकर मल्टी टास्किंग स्टाफ के  कुल 69 खाली पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। रिक्त पदों का विवरण नीचे दिया गया है:-

क्रमांक पद का नाम रिक्तियां
1 वैज्ञानिक 'बी' 22
2 अपर डिवीजन क्लर्क 08
3 लोअर डिवीजन क्लर्क 05
4 तकनीकी पर्यवेक्षक 05
5 वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक 04
6 सहायक 04
7 स्टेनोग्राफर ग्रेड-II 03
8 मल्टी-टास्किंग स्टाफ 03
9 कनिष्ठ तकनीशियन 02
10 वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक 02
11 कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक 02
12 वरिष्ठ तकनीकी पर्यवेक्षक 02
13 लेखा सहायक 02
14 सहायक विधि अधिकारी 01
15 कनिष्ठ अनुवादक 01
16 वरिष्ठ ड्राफ्ट्समैन 01
17 डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-II 01
18 फील्ड अटेंडेंट 01
विज्ञापन
विज्ञापन

CPCB Eligibility: योग्यता

सीपीसीबी की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए विभिन्न पदों के मुताबिक अलग-अलग योग्यता तय की गई है। इसमें 10वीं /12वीं/इंजीनियर/टेक्नोलॉजी/लॉ/मैकेनिकल इंजीनियरिंग/सिविल इंजीनियरिंग आदि में बैचलर डिग्री/मास्टर्स डिग्री आदि की डिग्री धारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ पदों पर अनुभव और टाइपिंग स्पीड भी मांगी गई है। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेश जरूर देखें। 

आयुसीमा

उम्मीदवारों की उम्र पदानुसार अलग-अलग तय की गई है। जूनियर टेक्नीशियन, अपर डिवीजन क्लर्क, स्टेनोग्राफर, लोअर डिवीजन क्लर्क जैसे पदों के लिए 18-27 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं अन्य पदों के लिए एज लिमिट 30-35 वर्ष तय की गई है। इसके अलावा ऊपरी उम्र आरक्षित वर्गों को छूट मिलेगी।

वेतन

चयनित उम्मीदवारों को पद के मुताबिक 18,000 से 1,77,500 रुपये तक सैलरी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन चार चरणों में होगा। पहला लिखित परीक्षा, दूसरा स्किल टेस्ट, तीसरा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और चौथा चरण मेडिकल एग्जामिनेशन के जरिए अभ्यर्थियों को चयनित किया जाएगा। 

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को दो घंटे की परीक्षा के लिए 1000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एक घंटे की परीक्षा में 500 रुपये फीस देनी होगी। इसके अलावा एससी/एसटी/महिला/एक्स सर्विसमैन अभ्यर्थियो को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। लेकिन उन्हें दो घंटे की परीक्षा हेतु 250 रुपये और एक घंटे की परीक्षा के लिए 150 रुपये शुल्क देना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें