रिक्तियों का विवरण
कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में कुल 95 पदों पर भर्ती की जानी है। पदों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
-
अर्ध कुशल रिगर 56 पद
-
सुरक्षा सहायक 39 पद
आवेदन शुल्क
कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी ) को छोड़कर आवेदन शुल्क 200 रुपये है। शुल्क का भुगतान का डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग/वॉलेट/यूपीआई आदि का उपयोग करके ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
शैक्षणिक योग्यता
अर्ध कुशल रिगर के लिए चौथी कक्षा पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जबकि सुरक्षा सहायक के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का एसएसएलसी पास होना जरूरी है। इसके अलावा सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम से सुरक्षा/अग्नि में एक वर्ष का डिप्लोमा होना जरूरी है।