फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coast Guard AC Admit Card 2021: भारतीय तटरक्षक असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र इस तारीख को होंगे जारी, यहां देखें

Sun, 26 Dec 2021 01:06 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Coast Guard AC Admit Card 2021: भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) असिस्टेंट कमांडेंट (समूह ए गैजेटेड ऑफिसर) भर्ती परीक्षा के  लिए प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। प्रवेश पत्र को जारी होते ही जल्द से जल्द डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
Coast Guard AC Admit Card 2021 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने असिस्टेंट कमांडेंट (समूह ए गैजेटेड ऑफिसर) भर्ती परीक्षा से जुड़ा एक अहम नोटिस जारी किया है। यह नोटिस असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र से जुड़ा है। आईसीजी ने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफेकेशन में बताया है कि परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को 28 दिसंबर 2021 को जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन


भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) असिस्टेंट कमांडेंट (समूह ए गैजेटेड ऑफिसर) भर्ती परीक्षा के  लिए प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के आवेदन किया था, वह भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) की आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in पर जाकर संबंधित तारीख को प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उन्हे प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपने प्रवेश पत्र को जारी होते ही जल्द से जल्द डाउनलोड कर लें।

कब होगी परीक्षा?
खबरों के मुताबिक भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) असिस्टेंट कमांडेंट (समूह ए गैजेटेड ऑफिसर) भर्ती परीक्षा का आयोजन जनवरी 2022 में किया जा सकता है। परीक्षा का पैटर्न मानसिक क्षमता परीक्षण / संज्ञानात्मक योग्यता परीक्षण और चित्र धारणा और ग्रुप डिस्कशन (पीपी और डीटी) के अनुसार होगा। एप्टीट्यूड टेस्ट केवल अंग्रेजी में होंगे और ये बहुवैकल्पिक होंगे। पीपी और डीटी के समय उम्मीदवार अंग्रेजी में ही चर्चा करने की की कोशिश करें। हालांकि,अगर उम्मीदवार चाहे तो हिंदी में भी बात कर सकते हैं। 
विज्ञापन


परीक्षा के लिए दिशानिर्देश
उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र की दो कॉपी, अपनी दो तस्वीर नीले बैकग्राउण्ड में (3 महीने से पुरानी नहीं) लेकर आएं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है। बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसे साथ लेकर ही आएं और परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंचें। परीक्षा की तारीख को जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन


परीक्षा इन केंद्रों पर आयोजित होगी
1.
भारतीय तटरक्षक जिला मुख्यालय संख्या -11, चौथी मंजिल, एमपीटी पुरानी इमारत, मोरमुगाओ हार्बर, गोवा - 403803

2. कोस्ट गार्ड स्टोर डिपो, सीजी कॉम्प्लेक्स, कलमंदपम पुलिस स्टेशन के पास, जीएम पेट्टई रोड, रॉयपुरम, चेन्नई - 600013

3. तटरक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय (उत्तर पूर्व), सिंथेसिस बिजनेस पार्क, छठी मंजिल, श्राची बिल्डिंग, न्यू टाउन, राजारहाट, कोलकाता - 700161

4. तटरक्षक चयन बोर्ड, सी-1, इंडस वैली पब्लिक स्कूल के पास, सेक्टर-62, नोएडा, यूपी - 201309

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें