फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISF Jobs 2022: सीआईएसएफ ने 787 पदों पर निकाली भर्ती, मिलेगी 69 हजार रुपये महीने तक की सैलरी

Tue, 15 Nov 2022 09:38 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, नई दिल्ली

सार

CISF Jobs 2022: सीआईएसएफ ने 10वीं पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए बम्पर पद पर भर्तियां निकाली हैं। जिनके लिए उम्मीदवार जल्द आवेदन कर सकेंगे। ये भर्ती अभियान 21 नवम्बर से शुरू होगा।
 
विज्ञापन
सीआईेएसएफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CISF Jobs 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और हेड कॉन्स्टेबल के 787 पदों पर वैकेंसी निकाली है। जिसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार CISF की ऑफिशियल वेबसाइट cisfrectt.in पर जाकर 20 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसके बाद फिजिकल टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन

CISF Jobs 2022: पदों का विवरण

सीआईएसएफ द्वारा कॉन्स्टेबल के कुल 787 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें कुक, कॉब्लर, टेलर, बार्बर, वाशरमैन, स्वीपर, पेंटर, मेसन, प्लंबर, माली, वेल्डर के कुल 787 पद होंगे। जबकि कॉन्स्टेबल और बार्बर के 8 बैकलॉग पदों के साथ कुल 787 पदों पर भर्ती की जाएगी। 787 पदों में से 69 महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। जबकि 641 पुरुष उम्मीदवारों और 77 एक्स-सर्विसमेन के लिए आरक्षित रहेंगे। अधिसूचना के मुताबिक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क अदा करना होगा। हालांकि, आरक्षित वर्गों जैसे - एससी, एसटी, आदि के उम्मीदवारों और सभी महिला कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है।

CISF Jobs 2022: इतना होगा वेतन 

भर्ती परीक्षा में चयन होने पर उम्मीदवार को पे-मैट्रिक्स लेवल -3, पे स्केल 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक सैलरी मिलेगी।

CISF Jobs 2022: आयु सीमा

उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों (एससी, एसटी, ओबीसी, आदि) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। इनके अतिरिक्त, पुरुष उम्मीदवारों की ऊंचाई 165 सेमी और महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई 155 सेमी से कम नहीं होनी चाहिए।

CISF Jobs 2022: चयन प्रक्रिया

  • शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी)
  • डॉक्यूमेंटेशन
  • ओएमआर / सीबीटी में रिटन एग्जाम
  • स्किल टेस्ट (आशुलिपिक के लिए श्रुतलेख और प्रतिलेखन और हेड कांस्टेबल के लिए टाइपिंग टेस्ट)
  • मेडिकल टेस्ट
विज्ञापन

CISF Jobs 2022: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in पर क्लिक करें।
  • लॉग इन पेज पर क्लिक करें।
  • "नया रजिस्ट्रेशन" बटन पर क्लिक करें।
  • जानकारी दर्ज करें।
  • 'फाइनल सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें