CISF Constable Driver Recruitment: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कांस्टेबल, ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (https://cisfrectt.cisf.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 मार्च, 2025 (रात 11:59 तक) है।
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1124 पदों को भरना है, जिसमें कांस्टेबल/ड्राइवर के लिए 845 पद और कांस्टेबल/ड्राइवर-कम-पंप ऑपरेटर के लिए 279 रिक्तियां हैं।