केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने खेल कोटा के तहत सीआईएसएफ भर्ती 2021 के लिए 249 हेड कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक उम्मीदवार सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट cisf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2022 है। सभी उम्मीदवार अच्छी तरीके सभी दिशा-निर्देशों को पढ़कर उसके बाद आवेदन करें। सीआईएसएफ ने कुल 15 खेलों के तहत खेल कोटा में भर्तियां निकाली हैं। एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, जिमनास्टिक, फुटबॉल, हॉकी, हैंड बॉल, जूडो, कबड्डी, शूटिंग, स्विमिंग, वॉलीबॉल, वेट लिफ्टिंग, रेसलिंग, टाइकोंडो जैसे खेलों में भर्तियां निकली हैं। उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 अगस्त, 2021 तक 18 वर्ष से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
CISF Recruitment का विवरण
इस भर्ती के माध्यम से सीआईएसएफ द्वारा नियुक्त किए जाने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या 249 है। 249 रिक्तियों में से 68 महिला उम्मीदवारों को और 181 पुरुष उम्मीदवारों को आवंटित किया जाएगा।
CISF Recruitment में इतना मिलेगा वेतन
हेड कांस्टेबल (जीडी) वेतनमान - वेतन मैट्रिक्स स्तर -4 25,500-81,100 रुपये मिलेगा और समय-समय पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए स्वीकार्य सामान्य भत्ते भी चयनित उम्मीदवारों को मिलेंगे।
CISF Recruitment की ये है पात्रता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इच्छुक उम्मीदवारों द्वारा राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर शर्तों के अनुसार दिए गए खेलों के विवरण में से कोई खेल खेला होना चाहिए।
CISF Recruitment की चयन प्रक्रिया
सभी उम्मीदवारों को अंतिम तिथि 31 मार्च, 2022 तक आवश्यक प्रमाण पत्र के साथ आवेदन करना होगा। जिनके आवेदन अंतिम रूप से स्वीकार किए जाते हैं और सीआईएसएफ भर्ती की अधिसूचना के नियमों और शर्तों के अनुसार सही पाए जाते हैं। उन्हें रोल नंबर के साथ प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों का चयन शारीरिक मानक परीक्षण के तहत होगा। साथ ही उनके दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा। अभ्यर्थियों के परीक्षण होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। इस प्रवेश पत्र के तहत उम्मीदवारों का स्वास्थ्य परीक्षण भी होगा।