12वीं पास को भी मिलेगी नौकरी
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कांस्टेबल फायरमैन की कुल 1149 रिक्तियों को भरा जाना है। सरकारी नौकरी के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के फायर कांस्टेबल भर्ती अभियान में साइंस स्ट्रीम से कक्षा 12वीं पास कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 23 वर्ष निर्धारित है।
पांच राउंड में पूरी होगी चयन प्रक्रिया
सीआईएसएफ फायर कांस्टेबल भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (सीबीटी मोड में), मेडिकल टेस्ट, शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), और दस्तावेज सत्यापन (डीवी) राउंड के बाद अंतिम मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार जो सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे जारी अधिसूचना में दी गई सभी आवश्यक जानकारी की विस्तार से जांच करें और निर्धारित योग्यता के अनुसार आवेदन करें।
21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक होगा मासिक वेतन
चयनित उम्मीदवारों को 21,700 रुपये से 69,100 रुपये के मासिक वेतन के साथ वेतन स्तर-3 के तहत काम पर रखा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जिसमें आरक्षित उम्मीदवारों के लिए छूट का प्रावधान है। परीक्षा शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग के माध्यम से, डेबिट या क्रेडिट कार्ड और यूपीआई का उपयोग करके, या एसबीआई की शाखाओं में नकद राशि जमा के बदले एसबीआई चालान बनवाकर करें। इससे अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं।