CGPSC द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार हॉस्टल वॉर्डन के पांच सौ पद पर भर्ती होनी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमिशन (CGPSC) की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बताते चलें कि, हॉस्टल वॉर्डन पद पर विभिन्न योग्यताओं अनुसार 28 हजार से लेकर 40 हजार तक का वेतन दिया जाता है। इस पद पर चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और मेरिट लिस्ट के आधार पर होगी।
CGPSC Hostel Superintendent Recruitment 2023 : शैक्षणिक योग्यता
हॉस्टल वॉर्डन के पद पर आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से 10+2 हुआ होना आवश्यक है। इसके साथ ही कंप्यूटर का भी ज्ञान होना चाहिए।
आयु सीमा- हॉस्टल वॉर्डन के पद पर आवेदक की उम्र 18 से 35 वर्ष तक के बीच होनी आवश्यक है। आयु सीमा से जुडी अन्य सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप CGPSC द्वारा जारी अधिसूचना को उसकी वेबसाइट पर जाकर पढ़ सकते हैं।
हॉस्टल वॉर्डन पद पर उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के बाद होगा। इसमें प्रारंभिक परीक्षा,मुख्य परीक्षा,व्यक्तिगत साक्षात्कार को पास करने वाले उम्मीदवार का ही चयन किया जाएगा।
छात्रावास अधीक्षक के कार्य
छात्रावास से सम्बन्धित समस्त कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करना। छात्रावास का पूरा लेखा-जोखा तैयार करना है।