CGPSC Civil Judge Main Exam Schedule Out: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने सिविल जज (प्रवेश स्तर) मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 27 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जानी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in से परीक्षा से 10 दिन पहले अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर सिविल जज मेन एग्जाम शेड्यूल पर क्लिक करें।
परीक्षा शेड्यूल स्क्रीन पर दिखाई देगा।
परीक्षा शेड्यूल देखें और डाउनलोड करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें