योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता पदानुसार निर्धारित की गई है। लेबोरेटरी अटेंडेंट पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है। जबकि चपरासी, वॉचमैन और सफाईकर्मी जैसे अन्य पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 5वीं पास निर्धारित की गई है।
वहीं, आयु सीमा की बात करें तो आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन से पहले विस्तृत नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
कितनी मिलेगी सैलरी?
इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार आकर्षक वेतनमान प्रदान किया जाएगा। लेबोरेटरी अटेंडेंट पद के लिए वेतन लेवल-3 के तहत ₹18,000 से ₹56,900 प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। वहीं, चपरासी, वॉचमैन और सफाईकर्मी पदों पर नियुक्त अभ्यर्थियों को वेतन लेवल-1 के अनुसार ₹15,600 से ₹49,400 प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। यह वेतनमान राज्य सरकार के नियमानुसार अन्य भत्तों सहित होगा।
आवेदन शुल्क
आवेदन करते समय उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क देना होगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 350 रुपये, OBC वर्ग के लिए 250 रुपये और SC/ST/PH वर्ग के लिए 200 रुपये निर्धारित किया गया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर संबंधित भर्ती विज्ञापन (Notification) को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- अब “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी जैसे नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता आदि सावधानीपूर्वक भरें।
- आवश्यक दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर, प्रमाण पत्र आदि) अपलोड करें।
- श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- सबमिट करने से पहले आवेदन फॉर्म की सभी जानकारियों की अच्छी तरह से जांच कर लें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।