फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assistant Prof: डीयू के कॉलेज में सहायक प्रोफेसर बनने का मौका, मास्टर डिग्री वाले नेट क्वालिफाइड करें आवेदन

Sun, 29 Jun 2025 05:17 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Assistant Professor Job: डीयू के ज़ाकिर हुसैन महाविद्यालय ने सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। पंजीकरण प्रक्रिया चालू है। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 12 जुलाई, 2025 है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार नीचे भर्ती से जुड़ा विवरण पढ़कर आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Jobs - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Zakir Husain Assistant Professor Recruitment 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय के ज़ाकिर हुसैन महाविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। अलग-अलग विषयों के लिए कुल 28 पदों पर भर्ती की जानी है। पंजीकरण प्रक्रिया चालू है। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट zakirhusaindelhicollege.ac.in या du.ac.in या rec.uod.ac.in पर ऑनलाइन किया जा सकता है।

विज्ञापन

12 जुलाई तक करें आवेदन

इस भर्ती अभियान के तहत अरबी, बंगाली, बॉटनी, रसायनशास्त्र, कॉमर्स, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, पर्यावरणीय अध्ययन, इतिहास, फिलॉस्फी, शारीरिक शिक्षा, राजनीति विज्ञान, उर्दू विषयों के लिए भर्ती की जाएगी। संबद्ध विषयों में मास्टर डिग्री रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 12 जुलाई, 2025 है। 

कौन कर सकता है आवेदन?

किसी भारतीय विश्वविद्यालय से संबंधित/प्रासंगिक/संबद्ध विषय में 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री (या जहां भी ग्रेडिंग प्रणाली का पालन किया जाता है, पॉइंट-स्केल में समकक्ष ग्रेड) या किसी मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से समकक्ष डिग्री रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, उम्मीदवार का यूजीसी या सीएसआईआर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) उत्तीर्ण करना आवश्यक है।

अथवा

किसी विदेशी विश्वविद्यालय/संस्थान से प्राप्त की गई पीएचडी की डिग्री हो। विश्वविद्यालय की रैंकिंग (i) क्वाक्वेरेली साइमंड्स (क्यूएस) (ii) टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) या (iii) शंघाई जिओ टोंग विश्वविद्यालय (शंघाई) की अकादमिक रैंकिंग ऑफ वर्ल्ड यूनिवर्सिटीज (एआरडब्ल्यूयू) द्वारा विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग किसी भी समय में शीर्ष 500 में रही हो।
विज्ञापन

इतना मिलेगा वेतन

चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन स्तर-10 के अनुसार, 57,700 रुपये का मासिक वेतन दिया जाएगा। 

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें