फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Vyapam Recruitment 2022 : छत्तीसगढ़ व्यापम ने पटवारी के पदों पर निकालीं भर्तियां, इतनी हैं सीटों की संख्या

Thu, 03 Mar 2022 11:08 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

CG Vyapam Recruitment 2022 : छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा जारी की गई भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 301 निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारो का चयन लिखित परीक्षा और स्किल चेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
CG Vyapam Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Vyapam Recruitment 2022 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ व्यापम ने पटवारी के पदों पर बंपर भर्तियां निकालीं हैं और योग्य उम्मीदवारों से इस भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वह अपना आवेदन छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। 

विज्ञापन


CG Vyapam Recruitment 2022 : 4 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
छत्तीसगढ़ व्यापम में पटवारी के 301 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया 4 मार्च, 2022 से शुरू की जाएगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के इच्छुक हैं, वह अपना आवेदन 22 मार्च, 2022 को रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकेंगे। चूंकि छत्तीसगढ़ व्यापम पटवारी भर्ती एक बहुचर्चित नौकरी है, इसलिए इसके लिए बड़ी संख्या में आवेदन आने की उम्मीद है। आखिरी समय में किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें। उम्मीदवारों को 23 से 25 मार्च, 2022 तक का समय आवेदन पत्र में सुधार के लिए दिया जाएगा।  

CG Vyapam Recruitment 2022 : 301 पदों पर होगी भर्तियां
छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा जारी की गई भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 301 निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को राज्य के 24 जिलों नें पटवारी के पद पर भर्ती के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
विज्ञापन


CG Vyapam Recruitment 2022 : भर्ती से जुड़ीं महत्वपूर्ण तारीखें

  1. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 4 मार्च, 2022
  2. आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 22 मार्च, 2022
  3. आवेदन पत्र में सुधार की तारीख- 23 से 25 मार्च, 2022
    विज्ञापन

     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें