फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Vyapam: छत्तीसगढ़ व्यापम अमीन भर्ती की अधिसूचना जारी, 12वीं पास के लिए मौका; 17 अक्टूबर तक करें आवेदन

Wed, 24 Sep 2025 03:23 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CG Vyapam Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ व्यापम ने जल संसाधन विभाग में अमीन भर्ती 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 17 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Vyapam Amin Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने जल संसाधन विभाग में अमीन के 50 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 17 अक्तूबर 2025 (शाम 5 बजे तक) तय की गई है।

7 दिसंबर को होगी परीक्षा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सीजी व्यापम अमीन एप्लीकेशन फॉर्म में 18 से 20 अक्तूबर तक सुधार का मौका दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ अमीन पटवारी भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि 7 दिसंबर, 2025 है। लिखित परीक्षा 16 जिला मुख्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर  आयोजित की जाएगी।

रिक्त पदों का विवरण  

पदनाम कुल रिक्त पद महिलाओं के लिए आरक्षित भूतपूर्व सैनिक के लिए आरक्षित दिव्यांग के लिए आरक्षित
अमीन 50 6 7 1

CG Vyapam Amin Recruitment: महत्वपूर्ण तिथियां

विवरण तिथि / समय
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि 23 सितंबर 2025 (मंगलवार)
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर 2025 (शुक्रवार) शाम 5:00 बजे तक
त्रुटि सुधार की अवधि 18 अक्तूबर से 20 अक्तूबर 2025 शाम 5:00 बजे तक
परीक्षा की संभावित तिथि 7 दिसंबर 2025 (रविवार)
परीक्षा का समय पूर्वान्ह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक
व्यापम वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि 1 दिसंबर 2025 (सोमवार)
परीक्षा केन्द्र 16 जिला मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता और आयु सीमा

सीजी व्यापम अमीन भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार का 10+2 परीक्षा पास होना अनिवार्य है और आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए। आयु सीमा 1 जनवरी 2025 तक 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। आवेदन फॉर्म में सुधार का अवसर 18 से 20 अक्टूबर 2025 तक मिलेगा।

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को ₹22,400 से ₹71,200 तक वेतन मिलेगा।

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • अब "ऑनलाइन एप्लीकेशन" टैब पर क्लिक करें।
  • भर्ती परीक्षा (WRDA25) लिंक चुनें।
  • इसके बाद Online Application Form भरें और शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट कर प्रिंट निकाल लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें