फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DSSSB: सहायक ओटी-सीएसएसडी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, 1083 अभ्यर्थियों ने दिया एग्जाम; 123 पदों पर होगा चयन

Wed, 24 Sep 2025 03:05 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

DSSSB Assistant (OT/CSSD) Result 2025 OUT: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने सहायक भर्ती 2025 का परिणाम आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब बोर्ड की वेबसाइट पर लॉग इन कर अपने अंक देख सकते हैं और ई-डोजियर अपलोड करने के लिए अनंतिम सूची में नाम जांच सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DSSSB Assistant (OT/CSSD) Result 2025: दिल्ली उपराज्य कर्मचारी चयन बोर्ड (DSSSB) ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सहायक ओटी/सीएसएसडी पदों के लिए लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों की घोषणा कर दी है। अब उम्मीदवार अपने परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। अपनी योग्यता स्थिति जानने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

विज्ञापन


यह भर्ती कुल 123 रिक्तियों के लिए प्रकाशित की गई थी, जिसमें अनारक्षित वर्ग के लिए 54, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 34, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 13, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 09, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 13, भूतपूर्व सैनिकों के लिए 12 और विशेष श्रेणी के लिए 06 पद शामिल हैं।

इस दिन हुई परीक्षा

इस पद के लिए ऑनलाइन वन-टियर (तकनीकी) लिखित परीक्षा 01 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई। परीक्षा में सम्मिलित 1083 अभ्यर्थियों के अंक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। उम्मीदवार dsssbonline.nic.in के OARS मॉड्यूल में लॉग इन कर अपने अंक देख सकते हैं।

परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर, जिन अभ्यर्थियों ने अपनी श्रेणी में न्यूनतम अर्हक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें ई-डोजियर अपलोड करने के लिए अनंतिम सूची में शामिल किया गया है। यह सूची उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र में दी गई जानकारी की सत्यता के अधीन है।
विज्ञापन

ई-डोजियर अपलोड करने का लिंक 25 सितंबर 2025 से 09 अक्तूबर 2025 तक सक्रिय रहेगा। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि आवेदन की अंतिम तिथि तक उनके पास सभी जरूरी योग्यताएं और पात्रता हो। बोर्ड चयनित उम्मीदवारों को एसएमएस और ईमेल के माध्यम से भी जानकारी भेजेगा। यदि कोई उम्मीदवार तय समय सीमा में ई-डोजियर अपलोड नहीं करता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और आगे कोई मौका नहीं दिया जाएगा।

अगर OARS मॉड्यूल में किसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण दस्तावेज अपलोड नहीं हो पाते हैं, तो उम्मीदवार को इसका स्क्रीनशॉट जैसे प्रमाण के साथ 48 घंटे के भीतर DSSSB हेल्पडेस्क (helpdesk-dsssb@delhi.gov.in) पर सूचित करना होगा। तकनीकी गड़बड़ी की पुष्टि होने पर ही उम्मीदवार को ई-डोजियर अपलोड करने के लिए अतिरिक्त 3 दिन का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें