छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजीपीईबी) ने महिला पर्यवेक्षक पदों की परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। सीजीपीईबी ने 3 दिसंबर से 30 दिसंबर, 2021 के दौरान 200 पर्यवेक्षक (ओपन) और पर्यवेक्षक (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इन पदों पर भर्ती के लिए सीजी व्यापम परीक्षा 23 जनवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण आईडी नंबर लॉग इन करते हुए अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड करना होगा।
सीजी व्यापम पर्यवेक्षक परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे के दौरान आयोजित होगा। वहीं, दूसरा चरण दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे के दौरान आयोजित होगा। उम्मीदवार परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा देने के लिए पहुंचें। साथ ही वह अपने अन्य पहचान पत्र जैसे वोटर आईडी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड जैसे दस्तावेज को भी जरूर लाएं।