CG Vidhan Sabha 2019: छत्तीसगढ़ विधानसभा जल्द ही सहायक ग्रेड 3 के पद पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करने वाला है, जिसके लिए एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। उम्मीदवार एडमिट कार्ड को सीजी विधानसभा की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार को बता दें कि सीजी विधानसभा असिस्टेंट ग्रेड 3 की परीक्षा के एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है। उम्मीदवार अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा प्रवेश पत्र में परीक्षा की तारीख, समय और स्थान का विवरण दिया गया है।
ऐसे करें अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड-
चरण 1 - सबसे पहले छत्तीसगढ़ विधानसभा की आधिकारिक वेबसाइट यानी www.cgvidhansabha.gov.in पर जाएं।
चरण 2- उसके बाद होमपेज पर दिए परीक्षा से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 4- जैसे ही आप सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे वैसे ही आपके सामने एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
भविष्य के लिए अपना एडमिट कार्ड संभालकर रखें और परीक्षा के दिन अपने साथ ले जाना न भूलें।
यह भी पढ़ें- इस बड़ी भर्ती परीक्षा का परिणाम चौंकाने वाला, सारे उम्मीदवार हुए फेल
अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें...
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें..