फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Police Bharti: पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के करीब 6000 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

Sat, 21 Oct 2023 01:48 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

CG Police Vacancy: सीजी पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
POLICE - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Police Constable Recruitment 2023: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल (आरक्षी)  जीडी / ट्रेड / ड्राइवर के 5967 पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है। राज्य के युवा जो पुलिस विभाग में जाना चाहते हैं, उनके लिए यह अच्छा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.cgpolice.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2023 तक है।

विज्ञापन

CG Police Recruitment आयुसीमा

सीजी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 के लिए निर्धारित आयु सीमा 18 वर्ष से 28 वर्ष है। आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

CG Police Bharti आवेदन शुल्क

सीजी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 200 रुपये, जबकि एससी/एसटी को 125 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। 

CG Police Constable Recruitment शैक्षणिक योग्यता

छ्त्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 की परीक्षा उत्तीर्ण किया होना चाहिए। हालांकि, अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास है, जबकि नक्सली क्षेत्रों के लिए 5वीं पास ही है। 

विज्ञापन

CG Police Constable Recruitment 2023 वेतन

सीजी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 में चयनित उम्मीदवारों को 19500 से 62000 रुपये वेतन लेवल-4 वेतन मैट्रिक्स के मुताबिक मिलेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें