फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Central Bank of India recruitment 2022: चीफ मैनेजर और सीनियर मैनेजर के पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Tue, 31 Jan 2023 05:31 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Central Bank of India recruitment 2022: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने चीफ मैनेजर स्केल IV (मेनस्ट्रीम) और सीनियर मैनेजर स्केल III (मेनस्ट्रीम) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

 
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक - फोटो : Central Bank
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Central Bank of India recruitment 2022: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने चीफ मैनेजर स्केल IV (मेनस्ट्रीम) और सीनियर मैनेजर स्केल III (मेनस्ट्रीम) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार सेंट्रल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट Centralbankofindia.co.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तिथि 11 फरवरी, 2023 तक है। 
विज्ञापन

 

पदों का विवरण

सेंट्रल बैंक की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 250 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 50 रिक्तियां मुख्य प्रबंधक स्केल IV (मेनस्ट्रीम) और 200 वरिष्ठ प्रबंधक स्केल III (मेनस्ट्रीम) पदों के लिए हैं। ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार का दौर अस्थायी रूप से मार्च 2023 में आयोजित होने वाला है।

पात्रता मापदंड

आयु सीमा: मुख्य प्रबंधक पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, जबकि वरिष्ठ प्रबंधक पदों के लिए ऊपरी आयु सीमा 31 दिसंबर, 2022 को 35 वर्ष है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट दी गई है।
शैक्षिक योग्यता: स्नातक (किसी भी विषय में)। CAIIB और उच्च योग्यता को वरीयता दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों / महिला उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
 
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Centralbankofindia.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “Recruitment” टैब पर क्लिक करें।
  • मेनस्ट्रीम में वरिष्ठ प्रबंधन ग्रेड स्केल IV में मुख्य प्रबंधक और मध्यम प्रबंधन ग्रेड स्केल III में वरिष्ठ प्रबंधक की भर्ती के तहत "आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें" पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  • विवरण भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें