फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCSU 2019: ओपन मेरिट में अब भी ले सकते हैं प्रवेश, बस इस तारीख तक है मौका

Thu, 11 Jul 2019 11:46 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में यूजी कोर्सों में ओपन मेरिट से बुधवार को 3000 एडमिशन हुए। सभी कॉलेजों में एडमिशन की संख्या 57300 पार कर गई है। ओपन मेरिट के एडमिशन की अंतिम तिथि 12 जुलाई है।

विज्ञापन


मंगलवार को कॉलेजों में उन छात्र-छात्राओं की मेरिट लगाई गई थी। जिन्होंने सोमवार को ऑफर लेटर जमा किए थे। ओपन मेरिट में पहले दिन जहां 2026 एडमिशन हुए, वहीं बुधवार को 3000 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। शाम तक अधिकांश एडेड कॉलेजों में सीटें बहुत कम बची हैं। ऐसे में ओपन मेरिट से एडेड कॉलेजो में सारी सीटें भर जाएंगी। इसके बाद छात्र-छात्राओं को सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में ही एडमिशन लेना पड़ेगा।

15 जुलाई से दूसरी ओपन मेरिट के एडमिशन :

बीए, बीएससीए बीकॉम समेत दूसरे यूजी कोर्सों में ओपन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 14 जुलाई है। 15 जुलाई से दूसरी ओपन मेरिट के एडमिशन शुरू होंगे। लेकिन एडेड कॉलेजों में सभी सीटें भर जाने की वजह से छात्र-छात्राओं को सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में ही एडमिशन लेना पड़ेगा। बीएससी नर्सिंग में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 17 जुलाई है। पीजी कोर्सों में रजिस्ट्रेशन की तिथि 15 जुलाई है। 15 से 17 जुलाई के बीच फार्म में गलती सुधार कर सकते हैं। वहीं तीन वर्षीय एलएलबी के रजिस्ट्रेशन 15 जुलाई से पहले शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें