RRB ALP & Technician: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड आरआरबी ने दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के लिए थर्ड शेड्यूल जारी कर दिया है। आपको बता दें कि ये कार्यक्रम उन लोगों के लिए जारी हुआ है, जिन्होंने आरआरबी लोको पाइलेट एंड टेक्नीशियन की परीक्षा को पास किया है।
बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए जरूरी तिथियां जारी कर दी हैं। बोर्ड ने ये जानकारी मंगलवार, 9 जुलाई को अपनी साइट पर दी है।
जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी एएलपी परीक्षा को क्वालीफाई किया है, वे आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने रोलनंबर का इस्तेमाल करके तीसरी लिस्ट देख सकते हैं या नीचे दिए लिंक की मदद से भी उम्मीदवार लिस्ट तक पहुंच सकते हैं।
जारी हुए शेड्यूल के अनुसार दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के लिए उम्मीदवारों के लिए 21 जुलाई, 2019 से 8 अगस्त, 2019 तक की तिथि निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को मांगे गए डॉक्यूमेंट्स के साथ कॉल लेटर लेकर डीवी के लिए समय पर पहुंचना होगा।
शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें...
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें...
शिक्षा की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।