केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने विभिन्न पदों के लिए आयोजित हुई भर्ती परीक्षा की 'आंसर की' जारी कर दी है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 'आंसर की' देख सकते हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन ने असिस्टेंट सेक्रटरी, अकाउंटेंट, जूनियर असिस्टेंट और अन्य विभिन्न पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा की 'आंसर की' जारी की है।
इसे भी पढ़ें-फॉरेस्ट रेंजर और असिस्टेंट फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर हो रही हैं भर्तियां, जल्द करें आवेदन
जिन अभ्यर्थियों ने इन विभिन्न पदों के लिए भर्ती परीक्षा दी है, वो सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर 'आंसर की' देख सकते हैं और इसका प्रिंट निकाल सकते हैं या फिर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। गौरतलब है कि सीबीएसई ने इसी साल 28, 29, 30 और 31 जनवरी को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर इन पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित करवाई थी।
ऐसे चेक करें भर्ती परीक्षा की आंसर की
-सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in है।
-यहां होम पेज पर आपको CBSE Recruitment 2019-answer key का लिंक मिलेगा।
-इस पर क्लिक करते ही आप नए पेज पर पहुंच जाएंगे।
-यहां आपने जिस पद के लिए परीक्षा दी थी उसका चयन करें।
-इसके बाद आपको स्क्रिन पर आंसर की दिख जाएगी।
-आप सीबीएसई भर्ती आंसर की को डाउनलोड कर सकते हैं या फिर प्रिंट ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-अगर पाना चाहते हैं सरकारी नौकरी, तो यहां हैं कई मौके
इसके अलावा अभ्यर्थी नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी आंसर की पा सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक