फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP PCS Prelims Exam 2020: नई तिथियां हुई जारी, जानें कब होंगी परीक्षाएं

Tue, 16 Jun 2020 10:46 AM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
up pcs exam 2020 - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, यूपीपीएससी (The Uttar Pradesh Public Service Commission, UPPSC) ने संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा अब 11 अक्टूबर, 2020 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


देखें मुख्य तारीखें-

  • सहायक अभियोजन अधिकारी मेंस 2018 - 18 जुलाई, 2020 से
  • अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा पीसीएस 2019 - 25 जुलाई, 2020 से
  • खंड शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2019 - 16 अगस्त, 2020 को
  • कंप्यूटर सहायक परीक्षा 2019 - 23 अगस्त, 2020
  • सहायक समीक्षा अधिकारी आदि प्रारंभिक परीक्षा 2016 - 13 सितंबर, 2020
  • सहायक वन संरक्षक मुख्य परीक्षा 2019 - 19 सितंबर, 2020
  • पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2020 तथा एसीएफ आरएफओ प्रारंभिक परीक्षा 2020 - 11 अक्टूबर, 2020
  • सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा 2019 - 1 नवंबर, 2020
  • उद्योग विभाग, सहायक प्रबंधक स्क्रीनिंग परीक्षा 2016 - 22 नवंबर, 2020
  • खंड शिक्षा अधिकारी मेंस 2019 - 6 दिसंबर, 2020
  • सहायक समीक्षा अधिकारी आदि मेंस 2016 - 22 दिसंबर, 2020
  • प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2020 - 22 जनवरी, 2021
  • सहायक वन संरक्षक मेंस 2020 - 13 फरवरी, 2021 

उम्मीदवार जो उत्तर प्रदेश लोक सेवा में नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें नवीनतम परीक्षा कैलेंडर जारी हुआ है।  इस वर्ष आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं की तारीखें जैसे कि पीसीएस, एसीएफ, आरएफओ, बीईओ, एई, और अन्य जारी की जाती हैं और उम्मीदवारों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तैयारी करनी चाहिए। 

बता दें कि कोरोना के कारण तिथियों को आगे बढ़ा दिया था। देश में इस स्वास्थ्य आपात स्थिति के कारण यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020, एनडीए, एनए परीक्षा, यूपीएससी सीएमएस परीक्षा 2020 जैसी सभी प्रमुख परीक्षाओं को फिर से आयोजित किया गया है।

विज्ञापन


यूपी सरकार ने पिछले दो महीनों में किसी भी भर्ती परीक्षा के आयोजन नहीं करने के संबंध में एक नोटिस जारी किया था। ये नोटिस गृह मंत्रालय द्वारा स्थापित सोशल डिस्टेंस के ध्यान में रखकर हुआ है। लेकिन अब राज्य में नियमों में ढील दे दी गई है इसलिए सरकार ने भी आयोग द्वारा दिए गए नए कैलेंडर को मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन


यहां देखें पूरा कैलेंडर....

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें