फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Exam 2021: बिना परीक्षा लिए सीबीएसई ने पास किए लाखों छात्र, स्टूडेंट्स अब आगे किन एग्जाम की तैयारी करें?

सार

हम आपको इस खबर के जरिए बताएंगे कि स्टूडेंट्स ग्रैजुएशन की पढ़ाई करने के अलावा 12वीं के बाद छात्र किन-किन एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
CBSE - फोटो : Safalta.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के कारण लगभग सभी राज्यों ने इस साल की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं को रद्द कर स्टूडेंट्स को उनकी पिछली परीक्षाओं के प्रदर्शन के आधार पर अगली क्लास के लिए प्रमोट कर दिया है जिसमें पंजाब, बिहार, राजस्थान के साथ उत्तर प्रदेश भी शामिल हैं। हालांकि, यूपी सरकार ने अभी तक केवल दसवीं परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को ही प्रमोट करने का निर्णय लिया है लेकिन जब से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसआई) ने इंटरमीडिएट के एग्जाम को निरस्त करने का ऐलान किया है, उसके बाद अब यूपी बोर्ड में भी जुलाई महीने में इंटर की परीक्षाओं को कराने वाले निर्णय पर पुनर्विचार करने की प्रक्रिया तेज हो गई है।
विज्ञापन


 रद्द हुई CBSE की परीक्षाएं, कितने छात्र हुए पास
आपको बता दें कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने इस साल के इंटरमीडिएट के एग्जाम को निरस्त कर दिया और लगभग 14.5 लाख स्टूडेंट्स को उनके पिछले प्रदर्शन के आधार पर प्रमोट करने का फैसला किया। ये फैसला प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में चलने वाली लगभग डेढ़ घंटे की एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद लिया गया था जिसमें स्टूडेंट्स की सुरक्षा को सर्वोपरि रखा गया था।  

CBSE 12वीं के छात्र अब कहाँ बना सकते हैं अपना करियर
अक्सर बारहवीं पास कर चुके युवाओं के आगे अपने करियर को लेकर कंफ्यूजन बना रहता है। ऐसे में हम आपको इस खबर के जरिए बताएंगे कि स्टूडेंट्स ग्रैजुएशन की पढ़ाई करने के अलावा 12वीं के बाद छात्र किन-किन एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं।
  • NDA
  • NEET
  • IIT-JEE
  • Airforce Group ‘X’ & ‘Y’
  • SSC MTS
  • SSC CHSL
  • पॉलिटेक्निक
इन फ्री कोर्स से मजबूत करें अपनी स्किल
विज्ञापन

अगर आप इंटर की परीक्षा पास कर चुके हैं और किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी करने के अलावा खुद की स्किल अपडेट करना चाहते हैं ऐसे सभी स्टूडेंट्स www.safalta.com के जरिए चलाए इन फ्री कोर्सेज को ज्वॉइन कर सकते हैं जो सभी छात्रों के लिए एकदम निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहे हैं तो देर किस बात की अभी इस लिंक  https://www.safalta.com/free-courses-21  पर क्लिक करें और फ्री कोर्स में एडमिशन लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें