कब होगी सीबीएसई DRQ2026 स्किल टेस्ट परीक्षा?
सीबीएसई द्वारा आयोजित DRQ2026 स्किल टेस्ट 11 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 9 जुलाई 2026 से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?
एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी, जिनमें शामिल हैं:
- परीक्षा की तिथि
- परीक्षा का सेशन और समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- उम्मीदवार का विवरण
- परीक्षा दिवस के लिए जरूरी निर्देश
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।
परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना होगा?
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज साथ ले जाना अनिवार्य होगा:
- एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी
- सरकार द्वारा जारी वैध फोटो पहचान पत्र
फोटो पहचान पत्र के तौर पर उम्मीदवार वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या अन्य मान्य सरकारी पहचान पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी और वैध पहचान पत्र नहीं होगा, उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।
- DRQ2026 Skill Test Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
समस्या होने पर यहां करें संपर्क
यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने या परीक्षा से संबंधित किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वे कार्य दिवसों और कार्यालय समय के दौरान इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
- 011-24050353
- 011-24050354
इसके अलावा अभ्यर्थी अपनी समस्या drq2026@cbseshiksha.in ईमेल आईडी पर भी भेज सकते हैं।