JKSSB PWD Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने पीडब्ल्यूडी विभाग में ड्राफ्ट्समैन (सिविल) और वर्क्स सुपरवाइजर के 357 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक चलेगी। चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।
JKSSB PWD Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने लोक निर्माण विभाग (PWD) में ड्राफ्ट्समैन (सिविल) और वर्क्स सुपरवाइजर के 357 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 30 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
यह भर्ती अभियान जम्मू-कश्मीर सरकार के लोक निर्माण (R&B) विभाग में डिविजनल कैडर के पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। आवेदन केवल जम्मू-कश्मीर के डोमिसाइल उम्मीदवार ही कर सकेंगे।
नोट करें सभी महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम
तिथि
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि
6 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू
1 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि
30 अगस्त 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि
घोषित की जानी है
सुधार विंडो
घोषित की जानी है
परीक्षा तिथि
बाद में घोषित होगी
एडमिट कार्ड जारी
बाद में घोषित होगा
कितनी रिक्तियां भरी जानी हैं?
पद
क्षेत्र
रिक्तियां
ड्राफ्ट्समैन (सिविल)
जम्मू
48
ड्राफ्ट्समैन (सिविल)
कश्मीर
49
वर्क्स सुपरवाइजर
जम्मू
194
वर्क्स सुपरवाइजर
कश्मीर
66
कुल
357
कौन कर सकता है आवेदन?
ड्राफ्ट्समैन (सिविल): उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दो वर्षीय ड्राफ्ट्समैन प्रशिक्षण प्रमाणपत्र या डिप्लोमा होना चाहिए।
वर्क्स सुपरवाइजर: उम्मीदवार का मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके साथ ही उसके पास भवन निर्माण या बढ़ईगिरी ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए, जो जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (JKBOTE) या भारत सरकार के प्रशिक्षण महानिदेशक द्वारा मान्यता प्राप्त हो।
आयु सीमा कितनी है?
श्रेणी
अधिकतम आयु
ओपन मेरिट (OM)
40 वर्ष
एससी/एसटी
43 वर्ष
आरबीए
43 वर्ष
एएलसी/आईबी
43 वर्ष
ईडब्ल्यूएस
43 वर्ष
ओबीसी
43 वर्ष
दिव्यांग (PwBD)
42 वर्ष
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
योग्य उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा।
लिखित परीक्षा (OMR आधारित ऑब्जेक्टिव टेस्ट)
दस्तावेज सत्यापन
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।